ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

वैशाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साएं

वैशाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।

घटना वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित चिकनौटा गांव के की है। जहां मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ है। ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटे हैं। बली गांव थाने की पुलिस और महुआ एसडीपीओ आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में लगे हैं।


मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर गांव निवासी विनोद राय के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। जो कार का ड्राइवर था। वही अन्य लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र कलवारी निवासी स्वर्गीय भीम महतो के पुत्र कमलेश महतो (45)और उनकी पत्नी (33) रिंकू देवी एवं दो पुत्र अंकित कुमार (10  वर्षीय) एवं अमन कुमार (13 वर्षीय ) के रूप में सभी मृतकों की पहचान हुई है। 


बताया जाता है कि कमलेश महतो अपने सपरिवार समस्तीपुर जिले से शादी समारोह से वापस मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान वैशाली जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र के एनएच 28 चिकनौटा के धोबघट्टी में (आदित राज होटल) एर्टिगा कार एवं दस चक्के ट्रक की आमने सामने भिड़त में तीन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि 2 की मौत अस्पताल के जाने के दौरान हो गई। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता