ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

वैशाली में अचानक ट्रेन की पटरी पर सो गए दर्जनों लोग, एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस

VAISHALI : गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक एक ही स्टेशन पर खड़ी रही. दरअसल वैशाली के भगवानपुर ट्रैक पर सैकड़ों ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान दर्जनों लोग अचानक से

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक एक ही स्टेशन पर खड़ी रही. दरअसल वैशाली के भगवानपुर ट्रैक पर सैकड़ों ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान दर्जनों लोग अचानक से ट्रेन की पटरी पर सो गए. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान हंगामा किया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबजी की. जिसके कारण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रूट पर लगभग एक घंटे तक परिचालन ठप रहा. 


घटना भगवानपुर लाइन पर रतनपुरा की है. जहां एक साथ सैकड़ों प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर उतर आये. दरअसल पूरा मामला एक वटवृक्ष से जुड़ा हुआ है. जिसे ग्रामीण सालों से मां भवानी के रूप में पूजते आ रहे हैं. लेकिन रेलवे उसे ट्रैक दोहरीकरण के लिए काटने के प्रयास में है. रेलवे की ओर से पेड़ की डाली काटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भड़क उठे. पुरुषों के साथ-साथ दर्जनों महिलाएं प्रदर्शन करने लगी. 


प्रदर्शन के दौरान  ग्रामीण ट्रक पर लेट गए. गांव के मुखिया गौरी शंकर पांडे का कहना है कि इस वटवृक्ष को सदियों से मां भवानी के रूप में लोग पूजते आ रहे हैं. रेलवे प्रशासन की ओर से मनमानी की जा रही है.