ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

दोस्त की पत्नी से प्रेम संबंध पड़ गया भारी, रंगेहाथ पकड़े गये अधेड़ की जमकर पिटाई

वैशाली में दोस्त की पत्नी से प्रेम संबंध के चलते एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया गया, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार न्यूज
प्यार अंधा होता है
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है, जब किसी को यह प्यार हो जाता है, तब उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई ही देता है। उसे उम्र, रिश्ता, समाज कुछ ही नहीं दिखता है। वो तो वश एक ही धुन में मग्न रहता है। ऐसा ही प्यार बिहार के वैशाली जिले में रहने वाले एक्स आर्मी मैन अरुण को जुली से हो गयी। जो रिश्ते में दोस्त की पत्नी है।


वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के भवानी चौक के पास उसके दोस्त का घर है। जहां वह दोस्त की बीवी और शादीशुदा प्रेमिका जुली से मिलने गया था। तभी दोस्त ने उसे अपनी पत्नी के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।


पिटाई होने से वो बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाजीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए। बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। 


घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के शुभई  गांव निवासी विष्णु पंडित के 44 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई। घटना के संबंध में घायल अरुण कुमार ने बताया कि दीपक कुमार राय की पत्नी जुली कुमारी से पिछले 10 वर्षों से मेरा प्रेम-प्रसंग चल रहा था।


उसने बताया कि दीपक कुमार राय मेरा दोस्त है। जिस वजह से हर पर्व त्यौहार में उसकी पत्नी का हमारे घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान जूली से उसे प्यार हो गया। अरुण ने बताया कि एक दिन मेरी पत्नी में मेरा फोन चेक किया और उसमें जूली की फोटो देख ली। 


अरुण कुमार ने बताया कि पत्नी ने इस बात की जानकारी जुली के पति दीपक कुमार राय को दे दी। उस वक्त भी विवाद हुआ था। हम सेना में नौकरी करते थे। सेवानिवृत होने के बाद 2020 में जब गांव आए तब इसी बात को लेकर दीपक राय और उसके दोस्तों ने मारपीट की थी। 


 अरुण कुमार ने आगे कहा कि उस वक्त मेरा दोनों हाथ टूट गया था। उन लोगों ने हमारी लाइसेंसी रिवाल्वर भी छीन ली। जो अभी तक थाने में जमा है। उस वक्त भी वैशाली पुलिस हमारी मदद नहीं की थी और आज भी मेरी मदद नहीं की जा रही है। 


उसने बताया कि आज जब मैं फिर दोबारा उसी रास्ते से आ रहा था। तभी भवानी चौक के पास रंजीत कुमार राय, दीपक कुमार राय, विवेक चौहान ने पकड़ लिया और पिटाई करने लगा। हम इलाज के लिए सदर अस्पताल आए हैं। पुलिस भी अब हमारी मदद नहीं कर रही है।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट

टैग्स