ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

VAISHALI: गंगा कटाव से त्रस्त ग्रामीणों ने बनाई 5 KM लंबी मानव श्रृंखला, कहा..रिंग बांध नहीं तो वोट नहीं

वैशाली जिले के सोनपुर में गंगा कटाव से परेशान ग्रामीणों ने 5 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर रिंग बांध की मांग की। चेतावनी दी कि बांध बनने तक वोट का बहिष्कार करेंगे।

बिहार
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: 19 जून 2020 को बिहार में 18 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गयी थी। जिसमें 5 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। जल-जीवन-हरियाली अभियान का समर्थन, शराबबंदी और नशामुक्ति का समर्थन और बाल-विवाह और दहेज प्रथा की खिलाफ पूरे बिहार में मानव श्रृंखला बनाई गयी थी। जिसकी चर्चा उस समय खूब हुई थी। 


तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर इसका शुभारंभ किया था और इस मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील प्रदेशवासियों से की थी और तब यह कार्यक्रम सफल साबित हुआ था। इस बार बिहार के सोनपुर में 5 किलोमीटर की लंबी मानव श्रृंखला बनाई गयी। जिसके जरिये यहां के ग्रामीणों ने अपनी समस्या से सरकार को अवगत कराया और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने की अपील की। 


दरअसल बिहार के सोनपुर में गंगा नदी के कटाव से संबलपुर पूर्वी पंचायत स्थित टोले की स्थिति गंभीर हो गई है। रविवार को 4 पंचायतों के लोगों ने मिलकर करीब 5 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। इस श्रृंखला में महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग और दिव्यांग भी शामिल हुए। सवा लाख की आबादी वाले इन 4 पंचायतों में लगातार गंगा नदी का कटाव बढ़ रहा है। 


कटाव की वजह से कई मकान, दुकानें और खेत-खलिहान पहले ही नष्ट हो चुके हैं और जो बचे हैं वो भी नष्ट होने के कगार पर हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि चार साल बाद फिर से वैसी ही स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों ने रिंग बांध की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाई और इस दौरान आक्रोश मार्च भी निकाला।


 ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक रिंग बांध नहीं बनेगा, तब तक किसी भी प्रत्याशी को वो वोट नहीं देंगे। क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के खिलाफ भी लोगों ने नारेबाजी साफ देखी गयी। इन चारों पंचायतों में करीब 30 हजार मतदाता हैं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही रिंग बांध नहीं बना तो उनका आंदोलन और तेज होगा। इलाके के लोग स्थानीय प्रशासन से इसकी लगातार मांग कर रहे हैं। कटाव रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता