ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Bihar News: गंडक नदी में दिखा विशाल अजगर, वन विभाग ने भारी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

Bihar News: वैशाली के गंडक नदी स्थित रमदौली घाट पर 15–16 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे में सुरक्षित रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ दिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडक नदी के रमदौली घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर के दिखने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और उसे देखकर लोग हैरान रह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अजगर की लंबाई करीब 15 से 16 फीट थी और वह काफी वजनदार था। रेस्क्यू के दौरान टीम ने बेहद सावधानी बरती ताकि अजगर को किसी तरह की चोट न पहुंचे।


स्थानीय लोगों का कहना है कि गंडक नदी में उन्होंने पहली बार इतना बड़ा अजगर देखा है, हालांकि इस नदी क्षेत्र में अक्सर वन्य जीव दिखाई देते रहते हैं। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने चारों ओर घेराबंदी कर लोगों को अजगर के पास जाने से रोका और जंगली जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विशेष उपकरणों की मदद से अजगर को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया गया। इसके बाद वन विभाग की गाड़ी से उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।


अधिकारियों ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ है और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अजगर विषैला नहीं होता, लेकिन अपने बड़े आकार के कारण वह इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता