ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में गंगा के पानी में बह गया पुल, कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग

HAJIPUR: बिहार में पुलों के ध्वस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से सामने आया है, जहां करीब 20 साल पहले बना ईंट का कच्चा पुल ग

तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में गंगा के पानी में बह गया पुल, कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में पुलों के ध्वस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से सामने आया है, जहां करीब 20 साल पहले बना ईंट का कच्चा पुल गंगा के पानी के तेज बहाव के कारण अचानक गिर गया। पुल के गिरने से कई गांव के सैकड़ों लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है।


दरअसल, वैशाली जिले राघोपुर प्रखंड अंतर्गत राघोपुर पश्चिमी पंचायत कमल सिंह संभल सिंह प्लस टू विद्यालय के निकट पिछले 20 साल पहले बने ईट का पुल गंगा नदी के पानी के तेज बहाव के कारण गिर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे गिरा है। 


पुल गिरने के कारण राघोपुर प्रखंड मुख्यालय से राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के करीब एक दर्जन वार्ड का संपर्क टूट गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 20 साल पहले बना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका था। पुल पर फिलहाल भारी वाहन रोक लगा दिया गया था जबकि पैदल और बाइक से लोग पुल से आते जाते थे।


मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 5,6,9, 10 एवं 12 एवं राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11, 12 का संपर्क टूट गया है। जिसके कारण करीब दो पंचायत के 20 हजार लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। बाढ़ के पानी में किसी तरह लोग जान जोखिम में डालकर एक स्थान से दूसरे स्थान आ जा सकेंगे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता