ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला का उद्घाटन कल, देश-विदेश से सैलानियों का आना शुरू

सारण के हरिहर क्षेत्र में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का उद्घाटन 9 नवम्बर को शाम 5 बजे होगा। एक महीने तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से सैलानियों और व्यापारियों का आना शुरू हो गया है। झूले, सर्कस, पशु बाजार और धार्मिक झलकियों से मेला सज

बिहार
एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: सारण के सोनपुर में गंगा और गंडक के संगम तट पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की शुरुआत कल से होने वाली है। 9 नवम्बर को प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रोशन शाम 5 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे। सोनपुर मेला एक महीने तक 10 दिसंबर तक चलेगा। उद्घाटन के मौके पर सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक निलेश कुमार, डीएम अमन समीर, एसएसपी डॉ. कुमार आशीष सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। 


एशिया का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक पशु मेला कल से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से 9 नवंबर को इसका उद्घाटन किया जाएगा। सोनपुर मेले की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जैसे ही इस बात का पता लोगों को हुई कि 9 नवम्बर को इसका उद्घाटन होगा। लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मेले का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। हर साल की तरह इस बार भी मेला में पशुओं की खरीद-बिक्री, मनोरंजन, धार्मिक आयोजन और व्यापारिक गतिविधियों की धूम मचने वाली है। 


विभिन्न जिलों से व्यापारी अपने-अपने मवेशियों को लेकर पहुंच रहे हैं, तरह-तरह के पशुओं और पक्षियों की बिक्री के लिए बाजार सज चुका है। वही बड़े-बड़े झूले, सर्कस, थियेटर, जलपरी शो और मौत का कुआं भी लगाया गया है। बता दें कि पहले सोनपुर मेले का उद्घाटन 6 नवंबर को होना था लेकिन चुनाव की वजह से उद्घाटन की तिथि 3 दिन आगे बढ़ा दी गई। अब 9 नबंवर को सोनपुर मेले का उद्घाटन होगा।


 सिर्फ बिहार के अन्य जिलों से ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बंगाल से भी व्यापारी और पशु प्रेमी सोनपुर मेला में आते हैं। यहां घोड़ों के अलावे गाय, भैंस, बैल, कुत्ते, बिल्ली और दूसरे पशुओं की भी बिक्री होती है। सोनपुर मेंले में श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां बद्रीनाथ, केदारनाथ, मां वैष्णो देवी और भैरवनाथ दरबार के सुंदर प्रतिरूप बनाकर दर्शन की विशेष व्यवस्था पर्यटकों के लिए की गई है। 

टैग्स