ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

सोनपुर मेला 2025: सीतामढ़ी का 172 सेंटीमीटर ऊंचा ‘जांबाज’ घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र, सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भारी भीड़

बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में इस बार सीतामढ़ी के डॉ. जितेंद्र यादव का 172 सेंटीमीटर ऊंचा ‘जांबाज’ घोड़ा सबका ध्यान खींच रहा है। जांबाज अब तक यूपी, बिहार और नेपाल की 20 प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुका है।

बिहार
सोनपुर मेले में सबसे ऊंचा घोड़ा ‘जांबाज’
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: सारण के सोनपुर में गंगा और गंडक के संगम तट पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की शुरुआत 9 नवंबर को हो गई। प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रोशन ने सोनपुर मेले का उद्घाटन किया। सोनपुर मेला एक महीने तक 10 दिसंबर तक चलेगा। बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले में हर साल की भांति इस बार भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।


 सोनपुर मेले के घोड़ा बाजार में इस बार सीतामढ़ी जिले के परिहार के रहने वाले डॉ. जितेंद्र यादव का 172 सेंटीमीटर ऊंचा घोड़ा ‘जांबाज’ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जांबाज के साथ सेल्फी लेते लोग देखे जा सकते हैं। जांबाज सबसे ऊंचा घोड़े का नाम है, जिसकी चर्चा मेले में खूब हो रही है।


यह घोड़ा उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल की 20 प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुका है। पिछले 9 साल से जांबाज किसी भी मुकाबले में पराजित नहीं हुआ। ‘जांबाज’ की हाईट देखकर मेला देखने आने वाले लोग इसकी तस्वीरें खींचे बिना नहीं रह पा रहे हैं।


पशु प्रेमी जीतेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने इस बार अपने साथ सिंधी नस्ल का ‘कोबरा’ घोड़ा, पाकिस्तानी बुली कुत्ता और तिब्बती मास्टिफ नस्ल के कुत्ते भी प्रदर्शनी में लाए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पास पहाड़ी नस्ल की भेड़ भी है, जो पिछले आठ वर्षों से विजेता रही है। उन्होंने इसे चीन सीमा के पास एक किसान से खरीदा था।


इसके अलावा, उनके पास 15 इंच का कुत्ता और थाईलैंड से लाया गया एक विशेष नस्ल का कुत्ता भी है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। उनका कहना है कि वे इन जानवरों को बेचते नहीं, बल्कि सिर्फ प्रदर्शनी के लिए लाते हैं। जीतेंद्र कहते हैं कि हम इन जानवरों से परिवार जैसा प्रेम करते हैं। यह हमारा जुनून और शौक है। वो पिछले 17 वर्षों से लगातार सोनपुर मेला में अपने जानवर लेकर आ रहे हैं और हर साल दर्शकों की भीड़ उनके स्टॉल पर उमड़ती है।

टैग्स