ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

सरकारी स्कूलों में अब नहीं चलेगा कुर्ता-पायजामा, गुरुजी के लिए भी ड्रेस कोड लागू, नोटिफिकेशन जारी

HAJIPUR: सरकारी विद्यालयों में जिस तरह बच्चों के लिए स्कूल यूनिफार्म को अनिवार्य किया गया है, उसी तरह अब शिक्षकों के लिए भी एक ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। अब ये टीचर स्कूल में

सरकारी स्कूलों में अब नहीं चलेगा कुर्ता-पायजामा, गुरुजी के लिए भी ड्रेस कोड लागू, नोटिफिकेशन जारी
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR: सरकारी विद्यालयों में जिस तरह बच्चों के लिए स्कूल यूनिफार्म को अनिवार्य किया गया है, उसी तरह अब शिक्षकों के लिए भी एक ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। अब ये टीचर स्कूल में जींस पैंट और टी शर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे। नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) वीरेंद्र नारायण ने आदेश जारी कर शिक्षकों को फार्मल पैंट और फुल या हाफ शर्ट में ही स्कूल आने का निर्देश जारी किया है। डीईओ ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जारी आदेश में लिखा है, 'आए दिन इंटरनेट मीडिया में विद्यालयों में पठन-पाठन की अवधि में शिक्षकों के कुर्ता-पायजामा, जींस-टी शर्ट पहन कर कक्षा संचालन करने से शिक्षकों की नकारात्मक छवि प्रदर्शित हो रही है। 



उन्होंने आगे लिखा है, समाज निर्माण एवं छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक न सिर्फ विद्यालय में बल्कि विद्यालय अवधि के बाद भी छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शक की भूमिका में होते हैं। इसलिए विद्यालय अवधि में फार्मल पैंट, फुल या हाफ शर्ट में ही विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य करें, ताकि उनकी सौम्यता एवं शिष्टता बच्चों के लिए भी अनुकरणीय बन सके।



दरअसल, सरकारी स्कूलों से अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जहां टीचर्स को कुर्ता पायजामा या अन्य किसी आपत्तिजनक कपड़े में देखा जाता है। छात्रों के लिए स्कूल में यूनिफार्म तो पहले से ही फिक्स है लेकिन अब शिक्षकों को भी फार्मल पैंट, फुल या हाफ शर्ट ही पहनकर आना है। ये फैसला शिक्षकों की छवि सकारात्मक बनाने को लेकर लिया गया है। 

सरकारी स्कूलों में अब नहीं चलेगा कुर्ता-पायजामा, गुरुजी के लिए भी ड्रेस कोड लागू, नोटिफिकेशन जारी

टैग्स