ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

संजना भारती हत्याकांड के मुख्य आरोपी रूपेश के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई, झोपड़ी पर चला बुलडोजर

वैशाली के बहुचर्चित संजना भारती अपहरण और मर्डर केस में फरार आरोपी रूपेश कुमार के घर पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से झोपड़ी को गिरा दिया। हालांकि पक्का मकान तोड़ने पर परिजन हंगामा करने लगे।

Bihar
आरोपी अब भी फरार
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली से है जहाँ संजना भारती अपहरण और मर्डर केस का फरार मुख्य अभियुक्त रूपेश कुमार के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया। हालांकि पीड़ित परिवार ने उस समय हंगामा शुरू कर दिया जब पुलिस प्रशासन ने आरोपी के झोपड़ीनुमा घर पर बुलडोजर चलाया लेकिन पक्का मकान को छोड़ दिया गया।


वहीं संजना भारती के परिजनों ने भगवानपुर थानाध्यक्ष के अमर्यादित टिप्पणी पर आपत्ति जताई और हंगामा किया।हालांकि मौके पर मौजूद अन्य पुलिस पदाधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ और ग़ोरौल थाना क्षेत्र के पीरापुर मथुरा गांव में स्थित आरोपी के घर की कुर्की जप्ती की गई और घर के सभी सामान को उठा कर थाना लाया गया और झोपड़ी को पूरी तरह गिरा दिया गया।इस कार्रवाई के दौरान भगवानपुर,ग़ोरौल के साथ साथ तीन थानों की पुलिस, दंडाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।


बता दे कि कॉलेज गई छात्रा संजना भारती का अपहरण कर लिया गया था और परिजनों के बार बार अनुरोध के बाद भी परिजनों का केस ना तो ग़ोरौल थाना में दर्ज हुआ था और ना ही भगवानपुर थाना में।छात्रा के गायब होने के 1 माह 20 दिन बाद छात्रा का शव पीरापुर मथुरा गांव में ही जमीन के अंदर से बरामद किया गया था।बहरहाल पीड़ित परिवार कुर्की की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

मुन्ना खान की रिपोर्ट