ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 अंक (98.4%) हासिल कर स्टेट टॉपर का खिताब जीता। बेटियों ने फिर मारी बाज़ी, 15 लाख छात्रों में शानदार प्रदर्शन।

बिहार न्यूज
बिहार का नाम किया रोशन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)ने आज मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड ऑफिस कार्यालय से रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS)बी. राजेंद्र भी मौजूद थे। 


बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2026 में वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 यानी 98.4% पहला स्थान प्राप्त किया है. परवीन बिहार स्टेट टॉपर बनी हैं. बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस साल भी बेटियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर है. इंटर की तरह मैट्रिक के रिजल्ट को देखकर यह कहा जा सकता है कि बिहार की बेटियां किसी से कम नहीं है। 


यह लगातार आठवीं बार है, जब बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इस वर्ष 15 लाख से अधिक छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में भाग लिया था। रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपरों की लिस्ट जारी की गयी। वैशाली जिले के चेहरा काला प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौड़ाही की छात्रा सबरीन परवीन ने 492 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनी है। 


सबरीन ने जिले के साथ-साथ राज्य का भी नाम रोशन किया है। सबरीन परवीन के पिता मोहम्मद सज्जाद आलम बंगाल के रामपुर हाट में टायर की दुकान चलाते हैं। मां अंगूरी खातून गृहणी है। बेटी के मैट्रिक टॉपर बनने से माता-पिता दोनों काफी खुश है। घर में जश्न का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सबरीन परवीन अपनी इस कामयाबी से काफी खुश हैं। 


बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है. बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल भी बिहार बोर्ड ने मार्च में रिजल्ट घोषित करने का रिकॉर्ड बनाया है. 


बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि वह रोजाना 15 घंटे पढ़ाई करती थीं. बिहार बोर्ड 10वीं में पहले टॉपर को 2 लाख, दूसरे टॉपर को 1.5 लाख और तीसरे टॉपर को 1 लाख रुपये प्राइज मनी मिलेगी। बिहार बोर्ड 10वीं का कुल पास परसेंटेज 81.79 फीसदी दर्ज किया गया है।