ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Road Accident In Bihar: गांधी सेतु पर सड़क हादसा, आपस में टकराईं तीन बड़ी गाड़ियां; मचा हडकंप

Road Accident In Bihar : पटना में गांधी सेतु पुल पर भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। आपस में 3 बड़ी गाड़ियां टकरा गईं हैं। हाजीपुर के तरफ पाया नंबर 7 के पास यह हादसा हुआ है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

Road Accident In Bihar:
Road Accident In Bihar:
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident In Bihar : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके हाजीपुर से निकलकर सामने आ रहा है। जहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, गांधी सेतु पुल पर भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। जहां आपस में 3 बड़ी गाड़ियां टकरा गईं हैं। हाजीपुर के तरफ पाया नंबर 7 के पास यह हादसा हुआ है। घटना देर रात की बताई जा रही है। हाजीपुर से आने और जाने वाला लेन पूरी तरह से ठप हो गया है। जीरोमाइल, बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी, बैरिया बस स्टैंड के पास भी भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। कल दोपहर में थोड़ी देर के लिए जाम हटा लेकिन फिर वही स्थिति बनी हुई है। 


वहीं, बाईपास होकर पटना सिटी की ओर जाने वाले छोटे वाहन ऑटो, ई रिक्शा भी प्रभावित हैं। पुलिस ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले 7-8 घंटे से जाम लगा हुआ है। फिलहाल मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंचकर गाड़ियों को हटाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी में धीरे-धीरे गाड़ियां निकल रही हैं। जबकि सुबह से एक भी बड़ी गाड़ी नहीं निकल पाई है। बैरिया बस स्टैंड से खुलने वाली बसें भी जाम के चलते समय से नहीं खुल पा रही हैं।राहगीर पैदल या निजी छोटे वाहनों से रूट बदलकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।