ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला के घर के बाहर मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

VAISHALI : बिहार में अपराधियों हौसला काफी बुलंद है। आम तो आम यह अपराधी ख़ास लोगों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बाहुबली

पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला के घर के बाहर मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों हौसला काफी बुलंद है। आम तो आम यह अपराधी ख़ास लोगों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर के बाहर एक अज्ञात लाश मिली है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला तीनपुलवा घाघरा चौक रोड स्थित लालगंज बांगला के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति की शव देख सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी तथा लालगंज थाना को भी सूचना दी गई। इसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। इस घटना को लेकर लोगों के बीच अलग -अलग तरह की चर्चा तेज है। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष रोहित कुमार, पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार पांडे, विपिन कुमार दलबल के साथ सूचना की सत्यापन करने पहुंचे। जहां उन्होंने झाड़ी में एक अज्ञात शव को पाया। उसके बाद पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। 


उधर, जब आज सुबह में जब सफाई कर्मी बंगले के बाहर सड़क की सफाई करने पहुंचे तो उनकी नजर उक्त लाश पर पड़ी। उसके बाद सफाई कर्मी द्वारा आसपास के लोगों को सुचना दी गई। सूचना उपरांत मौके पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। हालांकि शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता