ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

PK ने राघोपुर से की चुनाव प्रचार की शुरुआत, लोगों ने किया भव्य स्वागत, तेजस्वी के क्षेत्र में सुनी लोगों की समस्याएं

प्रशांत किशोर ने वैशाली जिले के राघोपुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। तेजस्वी यादव के क्षेत्र में उन्होंने जनता से मुलाकात की और इलाके की समस्याएं सुनीं। जन सुराज कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

बिहार
तेजस्वी के क्षेत्र में चुनाव प्रचार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा पहुंचे। राजद नेता तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में उन्होंने कई जगह घूम-घूमकर आम लोगों खासकर महिलाओं से बात की। उनकी समस्याओं को समझा। इस दौरान महिलाओं ने इलाके में स्कूल न होने, अस्पताल न होने की शिकायतें की। कहा कि बच्चों की पढ़ाई सही से नहीं हो रही है। परिवार में किसी सदस्य के बीमार पड़ने पर इलाज के लिए पटना जाना पड़ता है। 


प्रशांत किशोर ने राघोपुर के रुस्तमपुर चौक, कबीर चौक, पहाड़पुर और प्रखंड कार्यालय के इलाकों में जाकर लोगों से बात की। लोगों ने उन्हें इलाके में समस्याओं के अंबार के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि गंगा दियारा का यह इलाका करीब करीब साल भर पानी में डूबा रहता है। लेकिन यहां के विधायक तेजस्वी यादव कभी हमलोगों से मिलने, हमारी समस्याओं को देखने नहीं आते हैं। 


इस दौरान प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी में यह नियम लागू किया गया है कि आपके क्षेत्र की जनता अगर चाहेगी तभी आप उम्मीदवार होंगे। इसलिए हम आज राघोपुर आए हैं यह देखने कि यहां की जनता किसे देखना चाहती है। अब पार्टी की मीटिंग में अगले दो दिनों में यह तय हो जाएगा कि राघोपुर से कौन उम्मीदवार होगा।


उन्होंने इस दौरान राघोपुर प्रखंड कार्यालय के पास माता महारानी मंदिर में भी दर्शन किए। पूरे विधिविधान से पूजा की। उन्हें लड्डू से तौला भी गया। जन सुराज कार्यकताओं ने भव्य तरीके से पूरे उत्साह में ढोल-नगाड़े बजाकर और जेसीबी से फूल बरसाकर प्रशांत किशोर का स्वागत किया।PK ने राघोपुर से की चुनाव प्रचार की शुरुआत, लोगों ने किया भव्य स्वागत, तेजस्वी के क्षेत्र में सुनी लोगों की समस्याएंPK ने राघोपुर से की चुनाव प्रचार की शुरुआत, लोगों ने किया भव्य स्वागत, तेजस्वी के क्षेत्र में सुनी लोगों की समस्याएंPK ने राघोपुर से की चुनाव प्रचार की शुरुआत, लोगों ने किया भव्य स्वागत, तेजस्वी के क्षेत्र में सुनी लोगों की समस्याएं

PK ने राघोपुर से की चुनाव प्रचार की शुरुआत, लोगों ने किया भव्य स्वागत, तेजस्वी के क्षेत्र में सुनी लोगों की समस्याएं