ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पटना : दारोगा की दर्दनाक मौत, रोड एक्सीडेंट में गई जान

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुबह-सवेरे दर्दनाक सड़क हादसे में दारोगा की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस अधिकारियों

पटना : दारोगा की दर्दनाक मौत, रोड एक्सीडेंट में गई जान
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुबह-सवेरे दर्दनाक सड़क हादसे में दारोगा की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस अधिकारियों ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


घटना वैशाली जिले के सराय के मंसूरपुर गांव के पास हुई. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोर लेने पर बाइक सवार दारोगा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृत दारोगा की पहचान सब इंस्पेक्टर सबीर आलम खान के रूप में की गई है. 


एसआई सबीर आलम खान पटना जिला बल में पदास्थापित थे. वे दरभंगा के रहने वाले थे. स्थानीय लोगों ने जब इसकी जानकारी थाना को दी तो हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


पुलिस अधिकारियों ने दारोगा के मौत की खबर उनके परिजनों को दे दी है जिसके बाद से उनके घर में कोहराम मच गया है. घर के लोगों में चीख पुकार मच गई है. पुलिस वालों ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.