ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

नीतीश का 'पुराना सिपाही' चला लालू के द्वार, तेजस्वी दिलाएंगे RJD की सदस्यता

HAJIPUR : हाजीपुर में नीतीश की पार्टी को तगड़ा झटका लगने वाला है। नीतीश के पार्टी के पुराने नेता उनका साथ छोड़ने जा रहे हैं। नीतीश की नीतियों से नाराज देव कुमार चौरसिया अब आरज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

HAJIPUR : हाजीपुर में नीतीश की पार्टी को तगड़ा झटका लगने वाला है। नीतीश के पार्टी के पुराने नेता उनका साथ छोड़ने जा रहे हैं। नीतीश की नीतियों से नाराज देव कुमार चौरसिया अब आरजेडी की सदस्यता लेने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव की उपस्थिति में वे लालू की पार्टी ज्वाइन करेंगे।


जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव और हाजीपुर के दिग्गज नेता देव कुमार चौरसिया का जेडीयू से मोहभंग हो चुका है। समता पार्टी के जमाने से नीतीश के साथ रहे देव कुमार अब उनका साथ छोड़ने जा रहे हैं। चौरसिया अब लालू यादव की आरजेडी में इंट्री करेंगे। मंगलवार को हाजीपुर में एक बड़े कार्यक्रम में खुद विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे।


देव कुमार चौरसिया नीतीश कुमार की नीतियों से खफा हैं। उन्होनें कहा कि पार्टी में समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को उचित भागीदारी नहीं मिलती है। नीतीश के इर्द-गिर्द केवल चापलूस नेता चक्कर लगाते हैं जिससे पार्टी का बंटाधार हो रहा है। उन्होनें प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हर तरफ लूट, हत्या, रंगदारी और बलात्कार  जैसी गंभीर घटनाएं घट रही है, लेकिन सरकार उस पर लगाम लगाने में नाकाम दिख रही है। 


टैग्स