ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

New Delhi Station Stampede : रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से कोहराम, चाचा-चाची के साथ महाकुंभ जा रहे किशोर की मौत

New Delhi Station Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है, इसमें बिहार के 9 लोग शामिल हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जो भगदड़

New Delhi Station Stampede
New Delhi Station Stampede
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

New Delhi Station Stampede : महाकुंभ के संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बढ़ने के कारण बीते शनिवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई,और इस घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में वैशाली जिले के एक किशोर की भी मौत हो गई। इसके अलावा बिहार के अलग-अलग इलाकों के कई अन्य लोग भी इस हादसे का शिकार हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है, इसमें बिहार के 9 लोग शामिल हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जो भगदड़ के बाद से अपनों को खोज रहे हैं। अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। ऐसे में अब दर्दनाक खबर वैशाली से निकल कर सामने आई है। जहां एक किशोर की मौत हो गई है। 


मृतक की पहचान जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत तिसिऔता थाना डभैच गांव निवासी संजीत पासवान के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। नीरज कुमार दिल्ली में अपने चाचा के साथ रहकर पढ़ाई करता था। बताया गया कि नीरज कुमार अपने चाचा इंद्रजीत पासवान और चाची के साथ महाकुंभ के संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहा था। प्रयागराज के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आया था।


बताया जा रहा है कि, इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ प्रयाग जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए जुटे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। भगदड़ में 12 वर्षीय नीरज कुमार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार उसके चाचा-चाचा को भी हल्की चोट आई है। उसके चाचा इंद्रजीत पासवान की कोई संतान नहीं है। इंद्रजीत पासवान लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा में अपने घर आए थे, इसी दौरान वह नीरज को अपने साथ दिल्ली ले गए थे। वे दिल्ली टिकरी बॉर्डर स्थित राम कॉलोनी में रहते थे।


इधर, राम कॉलोनी से वह महाकुंभ में स्नान करने के लिए अपने भतीजा नीरज और पत्नी के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गए थे। इसी दौरान भगदड़ मचने से नीरज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग जुट गए। गांव के लोग स्वजन को सांत्वना दे रहे हैं।

संबंधित खबरें