ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, नींद में सोई नाबालिग लड़की को घर से उठाया, खेत में ले जाकर किया गंदा काम

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि पीड़ित लड़की अभी इलाजरत है। ‌वही पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

Bihar
इलाके में मचा हड़कंप
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपरधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली जिले के पटेरी बेलसर थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग लड़की को सोये अवस्था में घर से उठाया गया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। जब लड़की घर में नहीं मिली तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घर के आस-पास खोजने के दौरान कुछ दूरी पर सुनसान इलाके में लड़की खून से लथपथ मिली। जिसे लेकर परिजन घर पहुंचे। तब जाकर इस घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि पीड़ित लड़की अभी इलाजरत है। ‌वही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के कपड़े को जांच के लिए भेजा है। वही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र करने में लगी है। 


पुलिस नाबालिग लड़की के सामान्य होने का इंतजार कर रही है। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लालगंज सदर 2 डीएसपी पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। सदर DSP2 गोपाल मंडल ने बताया कि रात में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। वहीं बच्ची अपने माता-पिता के साथ अपने घर में सोई हुई थी। 


उनके परिजन के द्वारा बताया गया कि सोए हुए अवस्था में किसी के द्वारा उनके बच्चे को उठाकर ले जाया गया और बाद में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बच्ची को इलाज में भेज दिया गया है। पीड़िता की स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर घटना की जानकारी लेगी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता