ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

मौनी अमावस्या को लेकर हाजीपुर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, RPF ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

मौनी अमावस्या को लेकर हाजीपुर और वैशाली रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसे देखते हुए हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।

BIHAR
मौनी अमावस्या पर उमड़ी भीड़
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Vaishali News: मौनी अमावस्या को लेकर हाजीपुर और सोनपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगा स्नान के लिए आए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किया हैं। आरपीएफ थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि महाकुंभ के कारण ट्रेनों में अप्रत्याशित भीड़ देखी जा रही है। 


यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। भीड़ प्रबंधन में आरपीएफ और जीआरपी के जवान यात्रियों की मदद कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। 


हालांकि, कई यात्रियों को इन विशेष ट्रेनों की जानकारी न होने के कारण राजधानी और संपूर्ण क्रांति जैसी नियमित ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है। कई यात्री खड़े होकर या लटक कर यात्रा करने को मजबूर हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्पेशल ट्रेनों का उपयोग करें और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता