ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

बिहार : प्रेग्नेंट होने पर मारपीट, दहेज़ के लिए दूसरी शादी.. महिला ने खोल दी डॉक्टर पति की सारी पोल

HAJIPUR : हाजीपुर में एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर बड़े सनसनीखेज आरोप लगा दिए हैं. इस संबंध में महिला ने थाने में केस दर्ज कराया है. महिला चिकित्‍सक ने पति पर शादी का झ

बिहार : प्रेग्नेंट होने पर मारपीट, दहेज़ के लिए दूसरी शादी.. महिला ने खोल दी डॉक्टर पति की सारी पोल
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : हाजीपुर में एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर बड़े सनसनीखेज आरोप लगा दिए हैं. इस संबंध में महिला ने थाने में केस दर्ज कराया है. महिला चिकित्‍सक ने पति पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, दबाव डालने पर शादी करने, गर्भवती होने पर मारपीट कर गर्भपात कराने तथा गाली-गलौज कर छोड़ देने का आरोप लगाया है. 


मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र का है. इससे पहले भी डा. विनोद पर दो प्राथमिकी दर्ज है. एक अपहरण कर शादी करने और दूसरी दहेज के लिए दूसरी शादी करने का. अब ये तीसरी प्राथमिकी भी हो गई है. इस मामले में पति डा. विनोद कुमार, सिटी हास्पिटल की नर्स सुनीता उर्फ मीता तथा आठ-दस अज्ञात को आरोपित किया है.


जानकारी के अनुसार महिला चिकित्‍सक की शादी मेजर डा. विनोद कुमार से 10 जून 2021 को  हुई थी. आरोप लगाया गया है कि पहले उन्‍होंने शादी का झांसा देकर यौन शाषण किया. इसके बाद अपनी बात से मुकर गए. काफी दबाव बनाने पर शादी तो कर ली लेकिन इसके बाद उनका व्‍यवहार बदल गया. वे मारपीट करने लगे. गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया. इसके बाद गालीगलौज कर घर से निकाल दिया.


बताते चलें कि डा. विनोद कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराने वाली लेडी डाक्‍टर की मां ने 09 जून 2021 को अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आरोप लगाया था कि डा. विनोद पहले से शादीशुदा हैं. उनके दो बच्‍चे भी हैं. डा. विनोद पर इससे पहले उनकी पहली पत्‍नी तनुश्री ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आरोप लगाया था कि दहेज के कारण वे प्रताड़‍ित करते थे. इसी चक्‍कर में एक महिला चि‍कित्‍सक से शादी कर ली. तीन-तीन प्राथमिकी दर्ज होने से डाक्‍टर विनोद कुमार की मु‍श्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.