ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लालू यादव की वो कुर्ता फाड़ होली : RJD नेताओं ने सुप्रीमों को याद कर मचाया धमाल, तेजस्वी को लेकर भी गाया फगुआ

VAISHALI : देशभर में इस समय होली की धूम है। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। इस बीच राजद सुप्रीमो लाल

लालू यादव की वो कुर्ता फाड़ होली : RJD नेताओं ने सुप्रीमों को याद कर मचाया धमाल, तेजस्वी को लेकर भी गाया फगुआ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : देशभर में इस समय होली की धूम है। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कुर्ता फाड़ होली भी काफी चर्चा में बनी हुई है।


दरअसल, काफी लंबे समय के बाद इस बार राजद कार्यकर्ताओं को यह उम्मीद थी कि उनके सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना में एक बार फिर से अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कुर्ता फाड़ होली मनाएंगे। लेकिन डॉक्टर की मनाही के बाद लालू यादव फिलहाल दिल्ली में मौजूद हैं। हालांकि, इस बीच बिहार में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा कुर्ता फाड़ होली का आयोजन किया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, होली के अवसर पर राजद नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लालू प्रसाद यादव को याद करते हुए वैशाली के भगवानपुर में कुर्ता फाड़ होली का आयोजन किया जा रहा है। अपने पार्टी सुप्रीमों को याद करते हुए राजद नेता और कार्यकर्ता ने उन्हीं के अंदाज में होली मनाया और शांति का संदेश दिया।


इस अवसर पर ढोल ताशा के साथ कार्यकर्ताओं ने होली गीत गाकर लालू, नीतीश, तेजस्वी और राहुल गांधी समेत सभी महागठबंधन के नेताओं को गीत गाकर होली का संदेश दिया। यहां 24 घंटा तक गीत चलता रहेगा होली के रूम में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते रहेंगे।