ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला, कहा..“जंगलराज में CM हाउस से चलता था अपहरण और फिरौती का सिंडिकेट”

हाजीपुर में आयोजित प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लालू परिवार और विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक दौर में सीएम हाउस से अपहरण, फिरौती और चोरी का सिंडिकेट चलता था।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: प्रथम चरण में होने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देर शाम हाजीपुर पहुंचे, जहां के राज पैलेस में उन्होंने प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान जेपी नड्डा ने जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र दिया वहीं हाजीपुर से अवधेश सिंह और राघोपुर से सतीश कुमार के साथ-साथ एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की।


कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जेपी नड्डा ने लालू परिवार पर जमकर बरसे और जंगलराज से लेकर अपहरण उधोग तक कि चर्चा की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहाँ तक कह दिया कि उस वक्त सीएम हाउस से अपहरण, फिरौती,चोरी तक का सिंडिकेट चलता था, जिसका गवाह मैं खुद हूँ।


वहीं राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे वोट चोरी की बात करते थे लेकिन अब चुप है वह घुसपैठियों की बदौलत सरकार बनाना चाहते थे लेकिन अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया था कि घुसपैठियों को पहले डिटेक्ट करो,फिर डिलीट करो और फिर डिपोर्ट करो।इसलिए बिहार में सरकार बिहार के लोग बनाएंगे ना कि घुसपैठिये सरकार बनाएंगे।

टैग्स