ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

जबरिया जोड़ी : खरमास में ग्रामीणों ने करा दी शादी, युवक का 7 साल से खुद की बहन के ननद से चल रहा था चक्कर

VAISHALI : ‘पकड़ौआ विवाह’ या जबरिया जोड़ी के बारे में आपने जरूर सुना होगा। जहां लड़के को जबरदस्ती पकड़ कर, लड़की के साथ शादी कवाई जाती है। इस तरह की शादी का चलन बिहार म

जबरिया जोड़ी : खरमास में ग्रामीणों ने करा दी शादी, युवक का 7 साल से खुद की बहन के ननद से चल रहा था चक्कर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : ‘पकड़ौआ विवाह’ या जबरिया जोड़ी के बारे में आपने जरूर सुना होगा। जहां लड़के को जबरदस्ती पकड़ कर, लड़की के साथ शादी कवाई जाती है। इस तरह की शादी का चलन बिहार में 1970-80 के दशक में चलन में आया है। हालांकि, बदलते दौर के साथ अब इस तरह की शादी को ‘सामाजिक बुराई’ कहा जाने लगा है। लेकिन, इस बीच एक ऐसा ही मामला वैशाली से निकल कर सामने आया है। जहां खरमास के मौसम में भी एक युवक की शादी करवा दी गयी है। इस पर आरोप यह है कि यह अपनी बहन की ननद से प्रेम करता था और प्रेमिका ने जब इस पर शादी का दवाब बनाया तो इसने उससे कुछ समय मांगा  और तत्काल शादी करने से मना कर दिया। 


दरअसल, यह पूरा मामला वैशाली जिले के महनार का है। जंहा महनार नगर के स्टेशन रोड स्थित संगत मंदिर में उस समय लोगों की भीड़ जुटने लगी जब एक प्रेमी जोड़े की जबरिया शादी कराने की खबर पूरे नगर क्षेत्र में फैल गई। इस  प्रेमी जोड़े को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुषों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी।


बताया जाता है कि,महनार नगर परिषद क्षेत्र के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बाजितपुर चकस्तूरी वार्ड संख्या 7 निवासी एक युवक की शादी सब्जी मंदिर रोड निवासी एक युवती से जबरदस्ती कर दी गयी है। हालांकि, इन दोनों के बीच बीते 7 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों के बीच यह रिश्ता उस समय बना जब युवक अपनी बहन के ससुराल गया था। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अपने प्रेम का इजहार किया। 


वहीं, इस मामले में प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी ने उससे शादी का वादा कर परिवार वालो को दूसरे जगह उसकी शादी नही करने दिया और कई बार लड़का अपने घर एवं अन्य जगहों पर उसे घुमाने ले गया।जब लड़की के परिजनों ने लड़का पर शादी का दबाब बनाया तो लड़का शादी करने से इनकार करने करता रहा। 


 इसी दौरान प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पंहुचा। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने शादी कराने के लिए दोनो प्रेमी जोड़े को मंदिर में ले आई जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। जसिके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को बालिग एवं स्वजाति देख मंदिर में शादी करा दिया। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता