ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हाजीपुर : शराब पीकर युवक ने किया हंगामा, नकली थानाध्यक्ष बन कर रहा था अवैध वसूली, लोगों ने धर लिया

HAJIPUR : नीतीश सरकार कितनी भी सख्ती कर ले, पुलिस प्रशासन कितना भी चौकस रहे, लेकिन बिहार में हर दिन शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ रही हैं. ताजा मामला हाज

हाजीपुर : शराब पीकर युवक ने किया हंगामा, नकली थानाध्यक्ष बन कर रहा था अवैध वसूली, लोगों ने धर लिया
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : नीतीश सरकार कितनी भी सख्ती कर ले, पुलिस प्रशासन कितना भी चौकस रहे, लेकिन बिहार में हर दिन शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ रही हैं. ताजा मामला हाजीपुर के सदर अनुमंडल अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से है, जहां एक बार फिर एक शख्स ने नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून की जमकर धज्जियां उड़ा दी. जिसके बाद स्टेशन रोड में हंगामा खड़ा हो गया. 


आरोप है कि यह शख्स न सिर्फ शराब पीकर हंगामा कर रहा था बल्कि अपने आपको नगर थानाध्यक्ष बता कर पुलिसिया धौस दिखाते हुए आने जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली भी कर रहा था. नशे की हालत में अजीबोगरीब हरकत देखकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए. उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. 


हद तो तब हो गई  जब पुलिस की गाड़ी पहुंची तो आरोपी शख्स ने उनसे भी अपने आपको पुलिस अफसर बताकर पैसे की मांग करने लगा. जिसके बाद  उसकी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 


सदर एसडीपीओ राघव दयाल के मुताबिक नशे में धुत शख्स ने उन्हें भी अपने आपको नगर थानाध्यक्ष बता कर धमकाने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई. पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. गिरफ्तार शख्स का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. हाजीपुर में सदर थाना इलाके के दिघी में किराए के मकान में रहता है.

टैग्स