ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

गंगा नदी में नाव डूबने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, 2 लोग लापता

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गंगा नदी में नाव डूबने से बड़ा हादसा हुआ है. अबतक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो लोग लापता बत

गंगा नदी में नाव डूबने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, 2 लोग लापता
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गंगा नदी में नाव डूबने से बड़ा हादसा हुआ है. अबतक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो लोग लापता बताये जा रहे हैं. वहीं, नदी से दो शव भी बरामद किये गए हैं. 


घटना जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के पाया नंबर के पास की है. बताया जा रहा है कि तेरसिया गांव के पास एक नाव गंगा नदी में डूब गई. लोगों के मुताबिक, नाव पर एक दर्जन लोग सवार थे. जिनमें दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन जारी है. वहीं, इस हादसे में दो लोगों के मौत की खबर भी सामने आ रही है. घटनास्थल पर SDRF की टीम पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी हुई है. 


जानकारी हो कि आज सुबह ही राघोपुर विधानसभा से विधायक और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने क्षेत्र में बाढ़ का जायजा लेने निकले हैं. नाव से वह अपने विधानसभा की स्थिति का जायजा ले रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही तेजस्वी ने भी तुरंत फोन कर जानकारी ली है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता