ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Accident News: दो कारों की सीधी टक्कर में चार लोग घायल, पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर लौट रहे थे घर

Accident News: पटना में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन से वापस लौट रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों की कार वैशाली में हादसे की शिकार हो गई। हादसा हाजीपुर पुलिस लाइन के पास हुआ है

Accident News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Accident News: पटना में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन से वापस लौट रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों की कार वैशाली में हादसे की शिकार हो गई। हादसा हाजीपुर पुलिस लाइन के पास हुआ है। दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग पटना से दरभंगा की यात्रा जा रहे थे। 


कार में चार लोग सवार थे जिनमें से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 


मोहम्मद नसीर खान ने बताया कि पटना से दरभंगा घर लौट रहे थे तभी हाजीपुर पुलिस लाइन के पास एक कार ने आगे से ठोकर मार दिया है। कर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोग घायल हुए हैं जिनमें नौशाद आलम उम्र 26, अनश इरफानी 28, असगर अली 35 है।


बताया जा रहा है की वक्फ बोर्ड प्रोटेस्ट के बाद पटना गर्दनीबाग से सभी वापस दरभंगा कार सवार होकर लौट रहे थे। कार में एक बैनर लगी थी जिसमें एक कार पर इमारत शरिया दरभंगा लिखा हुआ है।