ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ बड़ा असर, बाढ़ में फंसी बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम

VAISHALI: अब बात फर्स्ट बिहार की खबर के असर की करते हैं। फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। कल हमने वैशाली जिले के बेलसर इलाके में बाढ़ से उपजे हालात की तस्वीरें दिखाई थी

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ बड़ा असर, बाढ़ में फंसी बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

VAISHALI: अब बात फर्स्ट बिहार की खबर के असर की करते हैं। फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। कल हमने वैशाली जिले के बेलसर इलाके में बाढ़ से उपजे हालात की तस्वीरें दिखाई थी। यहां के हालात को अपने चैनल के माध्यम से रखा था। फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद सरकार की निंद खुली। जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम हरकत में आई। प्रशासन और अधिकारियों का काफिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेलसर में पहुंचा। जिसे देख ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारियों की टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राशन और खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। इस खबर को प्रसारित करने के लिए फर्स्ट बिहार की टीम को सीओ ममता रानी सिंह ने धन्यवाद दिया।


फर्स्ट बिहार ने अपने चैनेल के माध्यम से यह दिखाया था कि कैसे यहां के लोग बाढ़ की समस्या से जुझ रहे हैं। यहां रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं भोजन और पानी के लिए तरस रही हैं। इन तक किसी तरह की राहत नहीं पहुंची थी। इलाके में रहने वाले लोगों के घर पानी से कैसे लबालब है। कई लोग तो अपने परिवार को लेकर ऊंचे स्थानों पर अपना डेरा डाल रखे हैं लेकिन अब भी यहां कई बुजुर्ग महिलाएं बाढ़ के पानी में फंसी हुई हैं। जो दाने-दाने की मोहताज हैं और रोटी के लिए तरस रही हैं।  


फर्स्ट बिहार की टीम जब इस इलाके में पहुंची तो उनकी नजर ऐसे ही कुछ बुजुर्गों पर पड़ी। हमारे संवाददाता ने उनसे बातचीत की तो बुजुर्ग महिलाएं बातचीत के क्रम में फफक फफक कर रोने लगी। महिला ने कहा कि वह कई दिनों से भूखी है उसकी पीड़ा को देखने वाला यहां कोई नहीं है। वह रोटी की मांग करने लगी जिसके बाद संवाददाता ने अपने स्तर से उनकी मदद भी की। 


फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद सरकार की निंद खुली। जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम हरकत में आई। प्रशासन और अधिकारियों का काफिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेलसर में पहुंचा। जिसे देख ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारियों की टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राशन और खाद्य सामग्रियों का वितरण किया।


बाढ़ के पानी में फंसी बुजुर्ग महिलाओं से मिलने बेलसर की सर्किल ऑफिसर ममता रानी सिंह भी पहुंच गयी। जिसके बाद राशन और खाने पीने का सामान बाढ़ में फंसे लोगों के बीच उपलब्ध कराया गया और यह भरोसा भी दिलाया गया कि इस मुश्किल और बेबस हालात में सरकार उनके साथ है। हर जरूरी मदद उन तक आगे भी पहुंचायी जाएगी। 


राशन और खाने का सामान देखकर बुजुर्ग महिला की आंखे भर आई। बुजुर्ग महिला कबूतरी देवी ने रोटी खाया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। इस दौरान बेलसर की सर्किल ऑफिसर ममता रानी सिंह ने इस खबर के प्रसारण को लेकर फर्स्ट बिहार की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सबकों को मिलकर काम करना है। मीडिया ने जिस तरह इस इलाके की हकीकत दिखाई वह काबिले तारिफ है। 


इस खबर को देखने के बाद ही जिला प्रशासन को इस इलाके की बेबसी की जानकारी मिली। जिसके बाद प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामने आया। वही बुजुर्ग इंदु देवी को सरकार की तरफ से अनाज और राशन मुहैया कराया गया। बाढ़ में फंसी कबूतरी देवी खाना के लिए तरस रही थी जिससे अधिकारी ने फोन पर बात भी की और यह भरोसा दिलाया की अम्मा सब इंतजाम होगा।


वही बाढ़ पीड़ितों के हालात को देखने पहुंची बेलसर की सर्किल ऑफिसर ममता रानी सिंह ने कहा कि जो लोग भी बाढ़ में फंसे है उसे हम ट्रेस कर उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्हें मीडिया के द्वारा हुई जिसके बाद बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जो लोग बाढ़ में फंसे है हमें जैसे ही जानकारी हो रही है हम उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।


सीओ ममता रानी सिंह ने कहा कि आफत के समय में सबसे ज्यादा जरूरी है कि इन लोगों तक राहत पहुंचायी जाए। आगे भी यदि हमें इसकी जानकारी मिलेगी हमारी पूरी कोशिश होगी की उन तक मदद पहुंचायी जाए। बेलसर की सीओ ने इस दौरान बुजुर्ग महिला से बातचीत की। उन्होंने राशन और खाने पीने का सामान बुजुर्ग महिला को सौंपा। 


वही इस खबर को प्रसारित करने के लिए फर्स्ट बिहार की टीम को सीओ ममता रानी सिंह ने धन्यवाद दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिला से बीडीओ ने भी फोन पर बातचीत की। बीडीओ ने कहा कि अम्मा चिंता नहीं किजिए अब सब इंतजाम होगा।  

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ बड़ा असर, बाढ़ में फंसी बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ बड़ा असर, बाढ़ में फंसी बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ बड़ा असर, बाढ़ में फंसी बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ बड़ा असर, बाढ़ में फंसी बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ बड़ा असर, बाढ़ में फंसी बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम

फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ बड़ा असर, बाढ़ में फंसी बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें