ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नींद से जगाने पर DSP ने पुलिसवाले को मारा थप्पड़, झंडा फहराने के लिए साहेब को उठा रहा था चौकीदार, देखें वीडियो

VAISHALI : गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश में ख़ुशी का माहौल है. हर तरफ झंडोत्तोलन कर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. लेकिन वैशाली जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश में ख़ुशी का माहौल है. हर तरफ झंडोत्तोलन कर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. लेकिन वैशाली जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. झंडा फहराने के लिए एक पुलिसवाला डीएसपी को नींद से जगाने गया था, लेकिन डीएसपी की जुर्रत इतनी की नीद से उठाने पर उसने पुलिसवाले को थप्पड़ जड़ दिया. इतना ही नहीं पीड़ित ने बताया कि डीएसपी ने उसे गंदी-गंदी गलियां भी दी. 


घटना वैशाली जिले की है. जहां महुआ डीएसपी नुरुल हक़ की करतूत जानकार हर कोई थू-थू कर रहा है. गणतंत्र दिवस के असवार पर झंडा फहराने के लिए चौकीदार डीएसपी को उठाने गया था. इस दौरान नींद से जगाने पर एसडीपीओ डीएसपी  नुरुल हक़  ने उसे थप्पाड़ जड़ दिया. बुजुर्ग पीड़ित चौकीदार राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आज सुबह साहेब नींद में थे. झंडोतोलन कार्यक्रम में जाना था, इसलिए वो साहेब को नींद से जगाने गया. जैसे ही उसने साहेब को जगाया, गुस्सैल डीएसपी ने उसे चांटा मार दिया. 

वीडियो में देखिये DSP की करतूत -



इस घटना के बाद से पुलिसवालों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. भारी संख्या में डीएसपी ऑफिस पहुंचे चौकीदारों ने एसडीपीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. चौकीदारों का कहना है कि माफियाओं के साथ डीएसपी  नुरुल हक़ का संबंध है. चौकीदारों ने पुलिस कप्तान से भी इस घटना को लेकर एसडीपीओ की शिकायत की है. बहरहाल मामला सामने आने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स