ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: शादी के बाद हेलिकॉप्टर से पहली बार ससुराल पहुंचे सीओ साहब, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र सरसई गांव में शादी के बाद पहली बार अंचलाधिकारी अपनी दुल्हन साथ हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचे। हेलिकॉप्टर और नये दामाद को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ससुराल वालों ने नए दामाद का जोरदार स्वागत किया।

BIHAR
हेलिकॉप्टर से पहुंचे ससुराल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: शादी के बाद पहली बार दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर अंचलाधिकारी (CO) अपने ससुराल पहुंचे। सीओ साहब और हेलिकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर से सीओ के ससुराल आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई गांव में शादी  के बाद पहली बार अंचलाधिकारी ने अपनी दुल्हन साथ हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंचे थे। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सरसई गांव निवासी कृष्ण शर्मा की  बेटी और दामाद उनके पैतृक निवास पर हेलिकॉप्टर से आए। जिसे लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। 


सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात दिखे वहीं अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर मौजूद थी।अपने गांव की बिटिया को हेलिकॉप्टर से आते देखने के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष पलक बिछाए खड़े थे। जैसे ही हेलिकॉप्टर सरसई गांव पहुंचा लोगों ने बिटिया सुप्रिया रानी और उनके पति धीरज राय को फूल माला पहनकर बैंड- बाजे के साथ स्वागत किया। हैलिपैड से कार में बिठाकर बेटी दामाद को घर लाया गया। 


जहां नए जोड़े की आरती उतारी गई एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उसके बाद करीब 1 घंटे तक हेलिकॉप्टर हैलिपैड में रुका रहा। जिसके बाद कृष्ण शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ हेलीकॉप्टर से सैर किये। गांव में हेलीकॉप्टर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कृष्णा शर्मा के दामाद धीरज राय मध्य प्रदेश में अंचलाधिकारी हैं। धीरज राय अपने घर उत्तर प्रदेश के बलिया गांव से हेलिकॉप्टर पर सवार होकर अपनी पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचे थे। जहां ससुरालवाले और गांव के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

Bihar News: शादी के बाद हेलिकॉप्टर से पहली बार ससुराल पहुंचे सीओ साहब, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़


Bihar News: शादी के बाद हेलिकॉप्टर से पहली बार ससुराल पहुंचे सीओ साहब, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़

Bihar News: शादी के बाद हेलिकॉप्टर से पहली बार ससुराल पहुंचे सीओ साहब, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़

Bihar News: शादी के बाद हेलिकॉप्टर से पहली बार ससुराल पहुंचे सीओ साहब, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़

Bihar News: शादी के बाद हेलिकॉप्टर से पहली बार ससुराल पहुंचे सीओ साहब, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़

Bihar News: शादी के बाद हेलिकॉप्टर से पहली बार ससुराल पहुंचे सीओ साहब, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता