ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

CM Pragati Yatra : CM नीतीश कुमार आज आएंगे वैशाली, करोड़ों की योजनाओं का देंगे सौगात

CM Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्राके दूसरे चरण में 6 जनवरी को वैशाली जिला के नगवां गांव पहुंचेंगे। इसको लेकर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इस गांव की सूरत बदलने में जुटे हुए हैं।

CM Pragati Yatra
CM Pragati Yatra
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

CM Pragati Yatra : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान 6 जनवरी को वैशाली के नगवां गांव पहुचंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी परवान पर है। नगवां गांव से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले को 318 करोड़ की योजना का सौगात देंगे। नगवां गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायत भवन, खेल मैदान, मनरेगा भवन, हाई स्कूल सहित अन्य का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 


वहीं, मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था किया है। मुख्यमंत्री के आगवन को लेकर नगवां गांव को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। अधिकारी दिन-रात नगमा गांव में डेरा डाले हुए हैं। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इस गांव की सूरत बदलने में लगे हुए हैं। गांव में सड़क, बिजली, नल-जल योजना की सूरत बदल गई है। 


मुख्यमंत्री के आगमन से पहले 3 सालों से जो जर्जर सड़क था, उसकी भी प्रशासन में मरम्मत करवा दिया है। गांव के कई पुराने ट्रांसफार्मर को भी बिजली विभाग की टीम ने बदल दिया है। मुख्यमंत्री के आगवन से पूर्व नगवां गांव के वार्ड संख्या-2 और 4 में  विकास का रफ्तार तेज हो गई है। लगातार इस गांव में अधिकारियों की टीम कैंप कर रही है और घर-घर जाकर लोगों की समस्या सुन रही है। 


इधर, मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। सड़क के चारो ओर बांस-बल्ले से बेरिकेडिंग की जा रही है. मुख्यमंत्री के आगमन से लोगों की उम्मीदें हिलोरे मारने लगी है। गांव के चारों ओर प्रशासन के द्वारा बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका दीदी को एक पोखर भी सौगात के रूप में देंगे।