ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा

चिराग पासवान ने दावा किया कि वर्ष 2029 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ही केंद्र की सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है

बिहार न्यूज
2029 में भी NDA की वापसी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

हाजीपुर: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है, लेकिन जैसे ही हॉरमुज में हालात सामान्य होंगे और आवागमन सुचारू रूप से शुरू होगा, ईंधन की कीमतों में राहत देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों का असर भारत सहित कई देशों पर पड़ा है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति सामान्य होते ही आम लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


2029 में भी बनेगी मोदी सरकार

राजनीतिक सवालों का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने दावा किया कि वर्ष 2029 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ही केंद्र की सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनता का विश्वास एनडीए के साथ बना हुआ है।


विपक्षी एकता पर साधा निशाना

विपक्षी दलों की एकजुटता पर कटाक्ष करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव के समय विपक्षी दल एक मंच पर दिखाई देते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही उनका गठबंधन बिखर जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न तो कोई साझा विचारधारा है और न ही कोई ठोस एजेंडा।


चिराग ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और एनडीए सरकार की उपलब्धियों के कारण विपक्ष के कई नेता भी अब एनडीए का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई नेता एनडीए से जुड़ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि देश की जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताएगी और वर्ष 2029 में भी एनडीए सरकार सत्ता में वापसी करेगी।

हाजीपुर से मुन्ना खान की रिपोर्ट