ब्रेकिंग
मोतिहारी में दहेज के लिए पत्नी की आंख फोड़ी, गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर रेफर, पति गिरफ्तारबिहार में बदला मौसम: कई जिलों में आंधी-बारिश, वैशाली में बारिश के लिए शुरू हुआ यज्ञबोतल में तेल देने से मना किया तो बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया शख्स, बगहा से हैरान कर देने वाली तस्वीर Bihar Cabinet Meeting: 27 मई को सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर बुधवार को लग सकती है मुहरबिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्थामोतिहारी में दहेज के लिए पत्नी की आंख फोड़ी, गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर रेफर, पति गिरफ्तारबिहार में बदला मौसम: कई जिलों में आंधी-बारिश, वैशाली में बारिश के लिए शुरू हुआ यज्ञबोतल में तेल देने से मना किया तो बाइक की टंकी लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया शख्स, बगहा से हैरान कर देने वाली तस्वीर Bihar Cabinet Meeting: 27 मई को सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर बुधवार को लग सकती है मुहरबिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्था

बिहार में बदला मौसम: कई जिलों में आंधी-बारिश, वैशाली में बारिश के लिए शुरू हुआ यज्ञ

बिहार के कई जिलों में तेज गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मोतिहारी, सुपौल और शिवहर में आंधी-बारिश हुई, जबकि वैशाली में ग्रामीणों ने बारिश और गर्मी से राहत के लिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने हेतु हवन-यज्ञ शुरू किया है।

बिहार न्यूज
भीषण गर्मी से लोग परेशान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मोतिहारी, सुपौल और शिवहर में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जबकि शिवहर में कई जगहों पर ओले भी गिरे। वहीं रक्सौल और बेतिया में देर शाम आसमान में काले बादल छा गए और नरकटियागंज में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई।


मौसम विभाग ने दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। गया में भीषण गर्मी के कारण कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 


वहीं बेगूसराय में कक्षा 8 तक के स्कूल अब सुबह साढ़े 10 बजे तक ही संचालित होंगे, जबकि 12वीं तक की कक्षाएं साढ़े 11 बजे के बाद नहीं चलेंगी। बांका में भी जिलाधिकारी ने 10:30 बजे के बाद स्कूलों में पढ़ाई पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।


इधर वैशाली जिले में बारिश और गर्मी से राहत के लिए लोगों ने धार्मिक आस्था का सहारा लिया है। भगवानपुर प्रखंड के रतनपुरा गांव में समाजसेवी केदार प्रसाद यादव ने इंद्रदेव को खुश करने के लिए विशेष हवन-यज्ञ शुरू किया है। ग्रामीणों का मानना है कि पूजा-अर्चना और हवन से भगवान प्रसन्न होंगे और जल्द अच्छी बारिश होगी।


गांव में चल रहे इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो रहे हैं। महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर भगवान से वर्षा की प्रार्थना कर रही हैं। यह हवन यज्ञ पंडित अभय आचार्य की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जा रहा है। समाजसेवी केदार प्रसाद यादव ने बताया कि यह अनुष्ठान तब तक जारी रहेगा, जब तक अच्छी बारिश नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और सूखे जैसे हालात से परेशान लोग अब ईश्वर की शरण में पहुंच रहे हैं।

टैग्स