ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Vigilance action in Bihar: निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर राजस्व कर्मचारी, दाखिल खारिज के नाम पर पांच हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Vigilance action in Bihar: वैशाली में निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी राजेश रोशन को दाखिल खारिज और परिमार्जन के नाम पर पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को पटना की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Vigilance action in Bihar
गिरफ्त में घूसखोर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Vigilance action in Bihar: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सख्ती के बावजूद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजेश रौशन तीन पंचायतों का राजस्व कर्मचारी है। निगरानी विभाग को इसके खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने आरोप को सही पाया और आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने का जाल बिछाया।


आरोपी राजस्व कर्मचारी राजेश रोशन मंगलवार को जब जमीन मालिक से दाखिल खारिज और परिमार्जन के नाम पर पांच हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और घूसखोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि वैशाली अंचल क्षेत्र के अमॄतपुर,महमदपुर और भागवतपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी राजेश रोशन रघवापुर मंदिर के पास सड़क पर ही महमदपुर गांव निवासी विनय कुमार सिंह से दाखिल खारिज और परिमार्जन करने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।


इस बारे में निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि दाखिल खारिज और परिमार्जन करने के लिए 5 हजार रिश्वत मांगे जाने की शिकायत विनय सिंह ने निगरानी में की थी, जिसका सत्यापन करने के बाद आज टीम ने दबिश दी और रंगे हाथ राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।


इधर, शिकायत कर्ता ने बताया की जमीन का दाखिल खरिज करने के लिए राजस्व कर्मचारी द्वारा बार बार दौड़ाया जा रहा था और 5 हजार रुपये की मांग की जा रही थी । जिससे परेशान हो कर निगरानी में 24 दिसम्बर को लिखित शिकायत दर्ज कराया। जिसके बाद आज टीम ने सड़क पर रिश्वत ले रहे घूसखोर कर्मचारी को पकड़ लिया। 


इस कार्रवाई में निगरानी के दो डीएसपी सहित कई सब इंस्पेक्टर और पुलिस के जवान शामिल थे। आरोपी से पूछताछ करने के बाद टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता