ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : तेज आंधी से 35 फीट लंबा पीपा पुल बहा, बीच में फसें सैकड़ों यात्री; 15 जून तक था खोलना

VAISHALI : बिहार के वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां तेज आंधी के कारण 35 फीट लंबा पीपा पुल बह गया। यह घटना के बाद से राघोपुर प्रखंड के लोगों का संपर्क जिला

बिहार : तेज आंधी से 35 फीट लंबा पीपा पुल बहा, बीच में फसें सैकड़ों यात्री; 15 जून तक था खोलना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां तेज आंधी के कारण 35 फीट लंबा पीपा पुल बह गया। यह घटना के बाद से राघोपुर प्रखंड के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। इस पीपा पुल को खोलने के लिए 20 जून तक का समय सीमा तय किया गया था। लेकिन, अभी तक पुल को खोला नहीं गया था। इसके बाद अब पुल बह गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय और राघोपुर प्रखंड को जोड़ने वाला बिदुपुर जिमदारी घाट चकौसन पीपा पुल  तेज रफ्तार से चल रही आंधी तूफ़ान में तकरीबन 35 फिट बह गया है। जिससे राघोपुर दियारा के लोगों का जिला मुख्यालय हाजीपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। गंगा नदी पर दो पार्ट में बना पीपा पुल आई आंधी में बह गया। 


बताया जा रहा है कि, पीपा पुल खोलने का समय सीमा 15 जून ही था। लेकिन गंगा नदी में पानी कम रहने के कारण नहीं खोला जा सका था। इसलिए निगम द्वारा इसका रखरखाव भी नहीं किया जा रहा था। पीपा पुल खोलने की समय सीमा बीत जाने के बाद उसकी रखरखाव पुल निर्माण निगम के द्वारा नहीं किया जा रहा था। पीपा पुल बह जाने से लोगों को आवगमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों को नाव के सहारे नदी पार करना पड़ रहा है।


मालूम हो कि, राघोपुर प्रखंड के 22 पंचायतों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बंद हो गया है। पीपापुल खुलने से करीब ढाई से तीन लाख की आबादी को अब नाव से नदी पार कर हाजीपुर एवं अन्य जगहों पर आना जाना पड़ेगा। हालांकि चकौसन जिमदारी घाट के तरफ नदी में पानी अभी बहुत कम है जिसके कारण नाव परिचालन में भी दिक्कतें हो रही है। वहीं लोगों को एक किमी पैदल बालू पर चलकर नाव की सवारी करना पड़ेगा।


इधर, इस संबंध में पुल निर्माण निगम के कनीय अभियंता इरफान अली ने बताया कि तेज हवा के कारण पीपा पुल किनारे से खुलकर बीच में आ गया है। उन्होंने बताया कि पीपा पुल खोलने का समय 15 जून को ही था लेकिन गंगा नदी में पानी कम रहने के कारण उसे नहीं खोला गया था।