ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार : शराब के नशे में सड़क पर लेटा था पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

VAISHALI: बिहार में शराबबंदी कानून महज एक मज़ाक बनकर रह गया है। आए दिन इस कानून की धज्जियां उड़ रही है। ताज़ा मामला वैशाली का है, जहां सड़क पर एक शख्स शराब पीकर लेटा हुआ था। नशे में दि

बिहार : शराब के नशे में सड़क पर लेटा था पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में शराबबंदी कानून महज एक मज़ाक बनकर रह गया है। आए दिन इस कानून की धज्जियां उड़ रही है। ताज़ा मामला वैशाली का है, जहां सड़क पर एक शख्स शराब पीकर लेटा हुआ था। नशे में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद एक पुलिस वाला है। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर फेंक दिया। 




हालांकि इस वीडियो पर सफाई पेश करते हुए पुलिस ने बताया है कि उसने शराब नहीं पी थी बल्कि बीमारी के कारण वह सड़क पर लेटा था। वीडियो में दिख रहा शख्स लालगंज थाने का चौकीदार जगदीश कुमार है, जो लालगंज थाने पर ही ड्यूटी करता है। लालगंज थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने फोन लाइन पर बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स थाने का चौकीदार जगदीश कुमार है, जिसे मिर्गी की बीमारी है। यही वजह है कि वह सड़क पर लेट गया था। 




मामले को लेकर बताया गया कि वह सड़क पर बीमारी की हालत में लेटा हुआ था। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे गलत ढंग से वायरल कर दिया। वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो उसने शराब पी रखी थी और उसके मुंह से बदबू भी आ रही थी। उन्होंने पुलिस वाले का मेडिकल टेस्ट कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिमारी के कारण उसकी मेडिकल टेस्ट नहीं कराया गया। 

टैग्स