ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार : शराब माफिया के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, पत्थरबाजी में गाड़ी क्षतिग्रस्त

VAISHALI : बिहार में शराब कारोबारी का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। राज्य में आए दिन शराब माफिया के तरफ से पुलिस प्रसाशन खिलाफ जानलेवा हमला का मामला निकल कर

बिहार : शराब माफिया के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, पत्थरबाजी में गाड़ी क्षतिग्रस्त
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में शराब कारोबारी का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। राज्य में आए दिन शराब माफिया के तरफ से पुलिस प्रसाशन खिलाफ जानलेवा हमला का मामला निकल कर सामने आते रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब माफिया के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम विदेशी शराब की टोह में महुआ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के पास छापेमारी करने पहुंची थी। उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी कर ही रही थी कि इसी बीच पास में ही चलाए जा रहे ताड़ीखाना के पास से दो दर्जन से ज्यादा महिला और पुरुषों ने उत्पाद विभाग के कर्मियों पर हमला कर दिया। 


बताया जा रहा है कि, गुप्त सूचना के आधार पर हमारी पूरी टीम महुआ के पुरानी बाजार पहुंची थी, जहां टीम छापेमारी कर रही थी लेकिन पास में ताड़ीखाना होने की वजह से ताड़ी बेच रहे लोगों को गलतफहमी हो गई कि उत्पाद विभाग उनके यहां पर छापेमारी करने पहुंची है। इसी में उन लोगों ने हंगामा कर दिया और पत्थरबाजी की। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई है लेकिन विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। 


इधर, इस मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर गणेश चंद्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हमारी पूरी टीम महुआ के पुरानी बाजार पहुंची थ। जहां टीम छापेमारी कर रही थी लेकिन गलत-फहमी के कारण ताड़ी बेचने वाले लोगों ने हम पर हमला शुरू कर दिया।  उन लोगों ने हंगामा कर दिया और पत्थरबाजी की. हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  देसी और विदेशी शराब की भी बरामदगी हुई है।