ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : पुलिस लाइन में बार बाला के साथ अश्लील डांस करना पड़ा भारी, 9 पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त

HAJIPUR : वैशाली पुलिस लाइन में बार बालाओं के साथ डांस करने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस करने के मामले में 9 पुलिसकर्मियों को सेवा से ब

बिहार : पुलिस लाइन में बार बाला के साथ अश्लील डांस करना पड़ा भारी, 9 पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : वैशाली पुलिस लाइन में बार बालाओं के साथ डांस करने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस करने के मामले में 9 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के 11 सिपाहियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था।


जानकारी के मुताबिक साल 2021 के मार्च महीने में महाशिवरात्रि के मौके पर रात में पुलिस लाइन में बार बालाओं का डांस हुआ था। डांस का वीडियो वायरल होते ही एसडीपीओ राघव दयाल ने छापेमारी किया था। जिसके बाद सभी 11 सिपाहियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी। विभागीय कार्रवाई में 9 सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है जबकि दो के खिलाफ फिलहाल विभागीय कार्रवाई चल रही है।


जिले में डीजे बजाने पर प्रतिबंध के बावजूद आरोपी पुलिस कर्मियों ने डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ा दी थी। पुलिस लाइन में देर रात तक बार-बालाओं का अश्लील डांस चलता रहा। मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, गौरव कुमार, सुमन कुमार, अरविंद कुमार, विपिन कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार सिंह, सनी कुमार, सुनीता कुमारी और दीपा कुमारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

टैग्स