ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर बिजली विभाग का क्लर्क, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

VAISHALI: इस वक्त बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है जहां बिजली विभाग के क्लर्क को निगरानी ने पकड़ा है. निगरानी की टीम ने बिजली विभाग के क्लर्क को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंग

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर बिजली विभाग का क्लर्क, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

VAISHALI: इस वक्त बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है जहां बिजली विभाग के क्लर्क को निगरानी ने पकड़ा है. निगरानी की टीम ने बिजली विभाग के क्लर्क को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार जिले के रेलवे कॉलोनी में टीम ने यह कार्रवाई की है. हाजीपुर बिजली ऑफिस में बिजली विभाग के क्लर्क के रूप में तैनात था जयकुमार हाजीपुर के रेलवे कॉलोनी के समीप चाय की दुकान पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.


मामला हाजीपुर के जिला बिजली ऑफिस की है जहां बिजली ऑफिस के क्लर्क जयकुमार के ऊपर रिश्वत लेने का मामला कई महीनों से चल रहा था शिकायत मिलने के बाद निगरानी अधिवेशन ब्यूरो में मामला को संज्ञान में लिया गया और कार्रवाई करते हुए निगरानी के टीम छापेमारी दल के साथ हाजीपुर पहुंची, और रिश्वतखोर बिजली विभाग के अधिकारी के बताएं ठिकानों पर पहुंची जहां बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा ₹30000 रिश्वत के रूप में मांगा गया, वही देते समय ही निगरानी की टीम ने धर दबोचा है.


बिजली विभाग के रिश्वतखोर अधिकारी को गिरफ्तार करने समय अधिकारी और निगरानी के टीम के बीच धक्का-मुक्की और बहश हुआ जिसके बाद सभी निगरानी की टीम ने मिलकर चाय की दुकान से गिरफ्तार कर अपने साथ जिला के सर्किट हाउस में लेकर पहुंची है, और जय कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.


निगरानी के टीम द्वारा रिश्वत के ₹30000 के साथ गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में निगरानी टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. वही निगरानी की टीम में अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल अभी ₹30000 के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है हाजीपुर के बिजली ऑफिस में क्लर्क के रूप में तैनात है जयकुमार उनके खिलाफ रिश्वत लेने का शिकायत मिली थी जिसके बाद कार्रवाई किया गया है और रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ किया जा रहा है. कई ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है और अपडेट इस मामले में कुछ देर बाद बताया जाएगा.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें