ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

वैशाली में बाइक के शो-रूम में लगी भीषण आग, एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर खाक

शॉर्ट सर्किट से मोटरसाइकिल के शो रूम में लगी आग में एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। एजेंसी में रखा सारा बाइक जलकर खाक हो गया है।

BIHAR POLICE
बाइक के शो रूम में लगी आग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

vaishali: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र स्थित कावेरी हीरो एजेंसी में अचानक शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटे उठते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम संचालक एजेंसी बंद करके चले गए थे। थोड़ी ही देर बाद एजेंसी से आग की ऊंची लपटे निकलने लगी। एजेंसी से आग की लपटे उठता देख आस पास के लोग जुट गए।



स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की पुलिस को दी। एजेंसी के मालिक को भी इसकी सूचना दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एजेंसी में रखा सारा बाइक जलकर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना में एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया।

टैग्स