ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में गांव - शहर अपराधियों की कहर ! लूटपाट करने पहुंचे बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, भागने के दौरान दुकानदार को मारी गोली

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दी गुजरता हो जिस दिन हत्या लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी

बिहार में गांव - शहर अपराधियों की कहर ! लूटपाट करने पहुंचे बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, भागने के दौरान दुकानदार को मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दी गुजरता हो जिस दिन हत्या लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार्के घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। यह  घटना हाजीपुर के कहटरा ओपी थाना क्षेत्र के कटहरा चौक की है। यहां  लूटपाट करने पहुंचे बदमाशों ने 10 से 15 राउंड के करीब फायरिंग की जिससे पूरा  इलाका दहल गय।  किराना दुकान से कुछ कैश लूटने के बाद बदमाशों ने भागने के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की जिसमें एक साइकिल दुकानदार को गोली लग गई। जसिके बाद जख्मी दुकानदार मंटुन को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है। 


बताया जा रहा है कि, जख्मी व्यक्ति मंटुन कुमार साइकिल रिपेयर करने और पंचर बनाने का काम करता है। इसके पीठ में एक गोली लगी है। गोली लगने के बाद जख्मी व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस गोलीबारी में दो बाइक पर सवार होकर पांच की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। अब बदमाशों के भागने की दिशा में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 


उधर, घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। स्थिति सामान्य है। घटना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है।  बंदूक के बल पर किराना के थोक एवं खुदरा विक्रेता के यहां लूटपाट करने का मामला आया है। लूट के दौरान आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने 10 से 15 राउंड गोली चला दी। इसी फायरिंग की घटना में किराना व्यवसायी के पड़ोस के साइकिल दुकानदार को एक गोली लग गई। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता