ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण, सीएम नीतीश रहे मौजूद

HAJIPUR: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर बिहार को राजधानी पटना से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का लोकार्पण कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार: महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण, सीएम नीतीश रहे मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर बिहार को राजधानी पटना से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का लोकार्पण कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। लोकार्पण के साथ ही वर्षों बाद एक बार फिर से गांधी सेतु के दोनों लेनों से वाहनों का परिचालन शुरू हो गया।


हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त रूप से 13 हजार 585 करोड़ की लागत से कुल 15 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गांधी सेतु के दोनों लेन से गाड़ियों का परिचालन शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के लोगों के लिए यात्रा सुगम हो गई। इसके उद्घाटन के बाद पटना शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा।


गौरतलब है कि साल 2014 में गांधी सेतु की मरम्मति को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के बीच सहमति बनी थी। पहले चरण में पश्चिमी लेन के पुराने सुपर स्ट्रक्चर को तोड़कर उसकी जगह स्टील के नए सुपर स्ट्रक्चर को बनाया गया। जिस पर साल 2020 में वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था। अब पूर्वी लेनके लोकार्पण के बाद पुल के दोनों लेन से वाहनों का परिचालन शुरू होने से उत्तर बिहार से राजधानी पटना आने वाले लोगों को बड़ी सहुलियत हो गई। अब पटना से हाजीपुर का सफर महज 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

टैग्स