ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : डर्टी डांस के शौकीन 12 पुलिसवालों पर केस, SP ने लिया बड़ा एक्शन, अश्लील गानों पर रातभर लड़की नचा रहे थे

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वैशाली के एसपी मनीष ने डर्टी डांस के शौकीन 12 पुलिसवालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. गुरूवार को महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर प

बिहार : डर्टी डांस के शौकीन 12 पुलिसवालों पर केस, SP ने लिया बड़ा एक्शन, अश्लील गानों पर रातभर लड़की नचा रहे थे
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वैशाली के एसपी मनीष ने डर्टी डांस के शौकीन 12 पुलिसवालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. गुरूवार को महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर पुलिस लाइन में अश्लील गानों पर रातभर बार बालाओं को नचाने वाले इन पुलिसवालों के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है.


गुरूवार को महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर पुलिस लाइन में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. संस्कृति कार्यक्रम की आड़ में पुलिसवालों ने रातभर मौज किया. उन्होंने बार बालाओं को बुलाकर उन्हें रातभर स्टेज पर नचाया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद वैशाली के एसपी मनीष ने तत्काल सदर एसडीपीओ राघव दयाल को जांच का आदेश दिया. 


एसडीपीओ राघव दयाल ने फर्स्ट बिहार झारखंड को इस बात की जानकारी दी कि एसपी के निर्देश उन्होंने मामले की जांच की. जांच में कुल 12 पुलिसवालों के नाम सामने आये, जो पुलिस एसोसिएशन के भी सदस्य हैं. डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि इस मामले में फंसे सभी पुलिसवाले सिपाही हैं. पदाधिकारी स्तर के कोई भी पुलिसकर्मी शामिल नहीं हैं. एसपी के आदेश पर सदर थाने में 12 पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस लाइन के मेजर के बयान के आधार पर यह एफआईआर दर्ज कराई गई है.


गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर पुलिस लाइन में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था.इस कार्यक्रम में भोजपुरी गानों पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए.उधर, पंडाल में पुलिसवाले आधी रात तक बार बालाओं के साथ झूमते रहे.कार्यक्रम में अधिकारियों की भी मौजूदगी रही.सूचना पर पहुंचे हाजीपुर के एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे.शुरुआती जांच के बाद एक दर्जन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.



टैग्स