ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

VAISHALI : वैशाली के नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल किया. घटना की जानकारी

बिहार : इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली के नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझाने की कोशिश में जुट गये हैं. 


बताया जाता है कि लालगंज थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव निवासी भुनेश्वर राय का 29 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की सड़क दुर्घटना हुई थी. इसमें विकास का पैर फ्रैक्चर हो गया था. जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें यादव चौक स्थित इंद्रा मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई. परिजनों ने मौत के बाद डॉक्टरों पर इलाज के क्रम में लापरवाही करने का आरोप लगया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया.


मरीज की मौत के बाद अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी फरार हो गये. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस अधिकारी पहुंचकर आक्रोशित को नियंत्रित करने में जुटी है. हालांकि, आक्रोशित परिजनों का मांग है कि प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्वास्थ्यकर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता