ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार में होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र में डेढ़ दर्जन से अधिक महिला जवानों की तबीयत बिगड़ी, ट्रेनिंग सेंटर में मची अफरातफरी

Bihar News: वैशाली के जढुआ स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में डेढ़ दर्जन से अधिक महिला जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। थकान और फास्टिंग के कारण सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफरातफरी का माहौल बन गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के जढुआ स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण पाने वाली होमगार्ड की करीब डेढ़ दर्जन से अधिक महिला जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद ट्रेनिंग सेंटर में अफरातफरी मच गई। सभी महिला जवानों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।


जहां डाक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। अचानक एक दर्जन जवान के सदर अस्पताल के इमरजेंसी में आने पर अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि प्रशिक्षण के दौरान ज्यादा थक जाने के कारण महिला जवानों का तबियत बिगड़ने लगा। होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में अफरातफरी मच गई। तबीयत बिगड़ने की सूचना आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। 


जानकारी के अनुसार, सभी महिला जवान प्रशिक्षण करने के बाद अपने आवास पर चली गई थीं। इसके बाद एक एक करके सभी का तबीयत बिगड़ने लगा। पहले आधा दर्जन से अधिक को सदर अस्पताल लाया गया। इस संबंध में महिला जवानों के साथ आई जवानों ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद अचानक सब का तबीयत बिगड़ गया। 


छाया कुमारी, नेहा कुमारी, संजू कुमारी, छोटी कुमारी,सीमरण कुमारी,माफिया कुमारी, निधि कुमारी, सुप्रिया कुमारी, चंदा कुमारी, मीनू मिश्रा, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी,उजाला कुमारी, अंजली कुमारी, मधु कुमारी, शिविनी सहित एक दर्जन से अधिक महिला जवानों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। 


इस संबंध में होमगार्ड के कमांडेंट प्रेमचन्द ने बताया कि फास्टिंग के कारण कुछ महिला जवानों का अचानक तबीयत बिगड़ गया। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता