ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : हाथी के साथ उफनती नदी में उतर गया महावत, जानिए.. फिर क्या हुआ

HAJIPUR : वैशाली के राघोपुर में एक हाथी का गंगा पार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में हाथी महावत को पीठ पर बैठाकर तेज लहरों के बीच गंगा नद

बिहार : हाथी के साथ उफनती नदी में उतर गया महावत, जानिए.. फिर क्या हुआ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : वैशाली के राघोपुर में एक हाथी का गंगा पार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में हाथी महावत को पीठ पर बैठाकर तेज लहरों के बीच गंगा नदी पार कर रहा है। मंगलवार को गंगा में अचानक पानी बढ़ गया था। राघोपुर के दियारा इलाके में महावत हाथी के साथ फंस गया था। जब कोई रास्ता नही सूझा तो महावत तेज लहरों के बीच हाथी को लेकर गंगा में उतर गया और हाथी के साथ गंगा के उस पार पहुंच गया। इस दौरान यह नजारा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा।


दरअसल, बीते मंगलवार को एक महावत हाथी के साथ राघोपुर दियारा इलाके में पहुंचा था। इसी दौरान गंगा में अचानक पानी बढ़ गया। पानी बढ़ने के कारण हाथी और महावत दोनों फंस गए थे। गंगा को हाथी के साथ पार करने के लिए महावत को बड़े नाव की जरूरत थी। इसके लिए उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह नाव का किराया दे सके। लिहाजा महावत ने हाथी के साथ गंगा पार करने का मन बना लिया। जान जोखिम में डालकर महावत रुस्तमपुर घाट से हाथी के साथ गंगा में उतर गया।


गंगा की तेज लहरों के बीच महावत हाथी का कान पकड़कर उसकी पीठ पर बैठा रहा। करीब एक किलोमीटर गंगा में तैरने के बाद हाथी और महावत सही सलामत गंगा को पार कर जेठुकी घाट पहुंच गए। जिसने भी यह नजारा देखा वह हैरत में पड़ गया। गंगा के दोनों छोर पर लोगों की भारी भीड़ इस नजारे को देखने के लिए जमा हो गई थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता