ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BIHAR NEWS : ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, तीन की गई जान

BIHAR NEWS : हाजीपुर के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकाड़ा आरओबी पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में वकील समेत तीन लागों की जान चली गई है

RAOD ACCIDENT
RAOD ACCIDENT
© REPORTER
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में लग गई है। 


जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकाड़ा आरओबी पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार विशाल कुमार (26) और बाइक सवार (कौशल किशोर वकील 48) की मौत हो गई। मृतक वकील अपने घर से वकील संघ के चुनाव में वोट डालने जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर से मुज़फ्फरपुर के तरफ से कार और ट्रक में इतना भीषण टक्कर हुआ कि कार पलटी मारते हुए दूसरे लेन में आ रहे बाइक सवार अधिवक्ता को रौंदते हुए पलट गई। जिससे कार चालक और बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


इसके अलावा वही सहदुल्लाहपुर में बाइक सवार युवक मंजीत कुमार अपने भाई की शादी की खरीदारी करने जा रहा था जिसे टैंकर ने रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गय। घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में अधिवक्ता के परिजन से मिलने वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता