ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

बिहार : डिलीवरी के दौरान युवती की मौत के बाद भड़के परिजन, डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ फरार

VAISHALI : बिहार में लचर और लापरवाह स्वास्थ व्यवस्था का हाल एक बार फिर देखने को मिला. घटना हाजीपुर सदर अस्पताल का है जहां हंगामा और बवाल दिखा. दरअसल, डिलीवरी के दौरान एक नव विवाहित

बिहार : डिलीवरी के दौरान युवती की मौत के बाद भड़के परिजन, डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ फरार
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में लचर और लापरवाह स्वास्थ व्यवस्था का हाल एक बार फिर देखने को मिला. घटना हाजीपुर सदर अस्पताल का है जहां हंगामा और बवाल दिखा. दरअसल, डिलीवरी के दौरान एक नव विवाहिता की मौत के बाद परिजन अस्पताल में हंगामा करते दिखे, तो हंगामा और बवाल को देख डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ अस्पताल छोड़ फरार हो गए.


हाजीपुर के सरकारी सदर अस्पताल में डिलीवरी के लिए पहुंची युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि रात भर दर्द से तड़पते मरीज को छोड़ अस्पताल कर्मी लापरवाह बने रहे, जिसकी वजह से मौत हुई. मृतक निशा की 3 साल पहले शादी हुई थी और डिलीवरी के लिए परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन प्रसव के दौरान ही उसकी मौत हो गई.


परिजनों के हंगामे और बवाल को देख अस्पताल में तैनात डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ अस्पताल छोड़ फरार हो गए. हंगामे और बवाल की खबर पुलिस को मिली तो पुलिस टीम अस्पताल पहुंची. अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर वापस भेज दिया. लेकिन अस्पताल के खाली कमरों में अस्पताल कर्मियों को ढूढ़ती पुलिस को अस्पताल में तैनात डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ नजर नहीं आये. 


मृतक लड़की के पिता सुरेश राम ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. इधर, टाउन थाना के एसआई प्रवेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि डिलीवरी  वार्ड में कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं. सूचना के कारण तुरंत हमलोग यहां आये, इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर भेज दिया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता