ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बीच सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, दो साल से फरार शिक्षक को पत्नी ने पकड़ा

HAJIPUR: खबर हाजीपुर से है, जहां कलेक्ट्रेट परिसर में घंटों पति-पत्नी का हाईवोल्टेड ड्रामा चला। पिछले दो साल से घर छोड़ कर फरार पति को पत्नी घर ले जाना चाह रही थी लेकिन पति जाने को

बिहार: बीच सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, दो साल से फरार शिक्षक को पत्नी ने पकड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर हाजीपुर से है, जहां कलेक्ट्रेट परिसर में घंटों पति-पत्नी का हाईवोल्टेड ड्रामा चला। पिछले दो साल से घर छोड़ कर फरार पति को पत्नी घर ले जाना चाह रही थी लेकिन पति जाने को तैयार नहीं था। पत्नी के साथ उसका बेटा भी पिता से घर चलने की मिन्नतें करता रहा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


जानकारी के मुताबिक सदर प्रखंड के दिघी कला निवासी अभय कुमार सिंह पेशे से शिक्षक है और पिछले दो साल से पत्नी और बच्चों को छोड़कर फरार है। गुरुवार को जब पत्नी को पता चला कि अभय कुमार सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा है तो वह बेटे को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई और पति को घल ले जाने की कोशिश करने लगी। जिसके बाद समाहरणालय परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। पति ने जब भागने की कोशिश की तो पत्नी ममता कुमारी ने उसे पीछे से पकड़ लिया।


अभय कुमार सिंह के मुताबिक उनकी पत्नी मायके वालों के इशारे पर चलती है, इसलिए वह घर नहीं जाना चाहते। वहीं, पत्नी ने आरोप लगाया है कि बिना किसी कारण के उसने के वह पिछले दो साल से घर छोड़कर फरार है। कलेक्ट्रेट में हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पति-पत्नी को थाने लेकर चली गई, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

टैग्स