ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिग ब्रेकिंग : लाइन होटल में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत

HAJIPUR : बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक

बिग ब्रेकिंग : लाइन होटल में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक की है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम हालात को नियंत्रित करने में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित लाइन होटल में जा घुसी, जिससे वहां खाना खा रहे कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी है। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए चारों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता