ब्रेकिंग
अगर मुझसे शादी नहीं की तो... शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाकर प्रेमी ने गला काटाBihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलBihar Weather Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 30 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनीअगर मुझसे शादी नहीं की तो... शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाकर प्रेमी ने गला काटाBihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलBihar Weather Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 30 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

बिहार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा की लाख कोशिशों के बावजूद जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैशाली के रुस्तमपुर में जमीन मापी के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प में 15 लोग घायल हो गये। सीओ और पुलिस मौके से भागते दिखे, वीडियो वायरल।

बिहार न्यूज
नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वैशाली जिले के रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूस्तमपुर में जमीन मापी के दौरान अंचलाधिकारी (सीओ) एवं पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच ईट पत्थर लाठी डंडे चला जिसमें 2 महिला सहित 15 व्यक्ति घायल हो गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


इस दौरान सीओ और पुलिस पदाधिकारी और कर्मी जान बचाकर भागते दिखे। मारपीट की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से एक पक्ष की घायल करीब आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया गया। जबकि दूसरे पक्ष के आठ व्यक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर इलाज के लिए गये। 


मिली जानकारी के अनुसार एक कट्टा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। स्थानीय धर्मदेव राय से उमेश शाह करीब ढाई कट्ठा एवं काशी राय करीब पांच कट्ठा जमीन केबाला लिया था। जिसमे दोनों पक्ष ग्रामीण सड़क से जमीन लेना चाहता है। इस मामले मे कई बार मापी हो चुकी है। शनिवार को भी सीओ और पुलिस की मौजूदगी में सरकारी अमीन से नापी हो रहा था। इसी दौरान दोनों पक्ष मापी को लेकर भीड़ गया और मारपीट हुई।


मिली जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर निवासी काशी राय एवं उमेश साह के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। पूर्व तीन बार जमीन की माफी हो चुकी है। भूमि विवाद को लेकर राघोपुर अंचल कार्यालय में जमीन मापी के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन मिलने के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी दीपक कुमार के मौजूदगी में जमीन मापी की प्रक्रिया शुरू की गई। 


इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और एक दूसरे पर ईट पत्थर चलाने लगा। इस दौरान अंचलाधिकारी एवं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जान बचा कर भागते दिख रहे हैं। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में दोनों पक्षों के तरफ से ईट पत्थर लाठी डंडे चलाई जा रही है। प्रसारित वीडियो में एक व्यक्ति बोल रहा है कि सीओ ही झगड़ा करवाया है। हालांकि सभी घटनाक्रम सीओ और पुलिसकर्मी के मौजूदगी में हो रही है। विडियो में सीओ और पुलिसकर्मी भागते दिख रहे हैं। ‌

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता